*(बस्ती)।* जीतूंगा मैं यह मेरा वादा है, कोशिश मेरी सबसे ज़्यादा है, हिम्मत भी टूटे तो भी नही रुकूंगा, मजबूत बहुत मेरा इरादा है। कुछ इसी वादे और इरादे के साथ बस्ती जिले के महराजगंज कस्बा निवासी गोविंद टू के नाम से मशहूर धर्मेंद्र गुप्ता ने फिल्म अभिनेता गोविंदा को अपना गुरु मानकर उनके फिल्म के गानों पर उनके तरीके से डांस करने का सिलसिला उन्होंने शुरू किया और गोविंद से मिलने की चाहत को लेकर परिश्रम और मेहनत करना शुरू कर दिया। बीते गणेश चतुर्थी के
अवसर पर उनकी यह हसरत भी पूरी हो गई। विख्यात फिल्म अभिनेता ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर उनका हौसला बढ़ाया बचपन से ही गोविंदा के डांस के दीवाने धर्मेंद्र उन्हीं की तरह कपड़े पहनना,बाल रखना और उन्हीं की तरह डांस करते हैं। इन्होंने गोविंदा पर बस्ती में हुए सांसद खेल महाकुंभ ,अयोध्या भरतकुंड भादरसा महोत्सव में समेत कई अवसरों पर उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा से फिल्म अभिनेता गोविंदा से मिलने की इच्छा जताई थी। हफ्ते भर पहले फिल्म अभिनेता गोविंदा के सेक्रेटरी का फोन धर्मेंद्र गुप्ता के पास आया और धर्मेंद्र उनसे मिलने के लिए मुंबई के जुहू के पास स्थित उनके बीते 7 सितंबर को उनकी मुलाकात हुई गोविंद को देखते ही धर्मेंद्र गुप्ता भावुक हो गए गोविंदा ने गले लगाते हुए पीठ थापा कर उन्हें आगे बढ़ने का गुरु मंत्र भी दी बचपन से ही धर्मेंद्र गुप्ता गोविंदा के दीवाने थे जहां भी उनको मौका मिलता वहां वह गोविंदा के स्टाइल में अपना कला विखेरते रहते थे एक दिन ऐसा आया कि गोविंदा के सेक्रेटरी फोन करके धर्मेंद्र को फोन करके उनसे मुलाकात कराई।