पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच, श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री हीरालाल कनौजिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 02.09.24 को हत्या के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त नईम पुत्र सहादत उर्फ कल्लन निवासी निविया हंसपुर थाना मोतीपुर बहराइच को मौके (घटना स्थल ) से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.09.2024 को अभियुक्त नईम पुत्र सहादत उर्फ कल्लन निवासी निविया हंसपुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच द्वारा परिवारिक विवाद को लेकर अपनी पुत्री खुशबू उम्र 18 वर्ष को गला काटकर जान से मार दिया था, जिस पर मृतका की माँ जाबरुन्निश पत्नी नईम थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 403/24 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था ।
अभियुक्त का नाम पता में नईम पुत्र सहादत उर्फ कल्लन उम्र 42 वर्ष निवासी निविया हंसपुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच ।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 योगेन्द्र सिंह उ0नि0 हरिद्वार तिवारी ,का0 जगबहादुर यादव