जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने में पांच नामजद

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली बाबू निवासी सीताराम ने गांव निवासी एक परिवार के पांच लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मंजीत कुमार, शंभूनाथ, राम मूरत, ज्ञान प्रकाश, रमावती पर आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर वे उसके दरवाजे पर चढ़ आए। उसे और उसके परिवार वालों को लाठी, डंडे से मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। दरवाजे पर खड़ी बाइक को ईंट पत्थर से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।