बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के अण्डा गांव निवासी एक महिला ने जमीन के रास्ते के विवाद को लेकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में जैनब खातून पत्नी करमुल्लाह ने बताया है कि जमीन से रास्ते के विवाद को लेकर गांव निवासी सद्दाम हुसैन, उसकी पत्नी साहिन खातून, मां तरीकुननिशा व सैयदा खातून पत्नी निजाम ने शाम के समय रास्ते में रोक कर उसे गाली देते हुए लाठी, डंडे, लात घूसे से मारा पीटा। बीच बचाव करने आई उसकी दो बेटियों शबनम, शबाना खातून को भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।