बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी अमित कुमार तिवारी ने ग्राम प्रधान, समेत तीन लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह दाढ़ी बनवाकर घर आ रहा था। घर आते समय रास्ते में ग्राम प्रधान मनोज कुमार, शरद और राहुल पाठक ने मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया। उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।