भारतीय क्रिकेट बोर्ड के जूनियर चयन समिति ने शनिवार को अंडर-19 मल्टी फ़ोर्मेट शृंखला के लिये भारतीय टीम का ऐलान किया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दो मैच की फ़ोर डे और तीन वनडे मैच सीरीज़ के लिये ऑल-राउण्डर चेतन शर्मा को चुना गया है।कूच बेहार ट्रोफ़ी के पिछले सत्र में एक ही मैच में शतक और दस विकेट लेकर चर्चा में आने वार्ले चेतन शर्मा महत्वपूर्ण मैच में राजस्थान के लिये मैच विनर की भूमिका निभाई थी। उनके क्रिकेट सफ़र इतना आसान नहीं था अपने शुरुआती दिनों में कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी उन्होंने हमेशा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अंततः, उन्हें बड़ी सफलता U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी (2019-2020) में मिली, जब उन्होंने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और (NCA)नेशनल क्रिकेट अकैडमी के लिए चुने गए, जिसे COVID के कारण रद्द कर दिया गया था। इस चरण के दौरान उन्होंने कोच श्री अनिकेत उपाध्याय के अधीन काम किया, जहाँ उन्होंने न केवल अपनी हरफनमौला क्षमताओं को निखारा बल्कि अपने मानसिक कौशल पर भी काम किया।उन्होंने उम्मीद नहीं खोई और अपनी कला पर काम करना जारी रखा और अपने U-19 सेशन के दौरान सभी प्रारूपों वन डे एवं फ़ोर डे में शानदार प्रदर्शन किया और इतने वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद, वह अब भारतीय रंग कि जर्शी में अपनी यात्रा का नया चरण शुरू कर रहे हैं। अब, उनके कोच, श्री अनिकेत उपाध्याय को उम्मीद है कि वह उसी धैर्य के साथ उसी पथ पर काम करते रहेंगे जो वह इतने वर्षों से दिखा रहे हैं ताकि भविष्य में वह एक ऑल राउंडर तौर पर भारतीय टीम में अपनी जगह बना सके और देश का नाम रोशन करे।
उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुये कोच अनिकेत उपाध्याय ने कहा की चेतन शर्मा अपने गेंदबाजी एवं बल्लेबाज़ी से आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ेंगे ।उल्लेखनीय ये है की कोच अनिकेत उपाध्याय अट्ठारह वर्षों से प्रोफेशनल कोचिंग कर रहे हैं वह फरीदाबाद के विजय यादव क्रिकेट एकेडमी में डायरेक्टर कोचिंग के पद पर हैं ।वह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड से मान्यता प्रैप्ट कोच भी हैं।वह जिले के खैर क्रिकेट एकेडमी जुड़े हुए हैं और कोचिंग के लिए समय समय पर आते रहते हैं उन्होंने बताया की उनका लक्ष्य बस्ती क्रिकेट को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाना है ।
अनिकेत जिले के त्रिलोक सिंह कॉलोनी गांधी नगर बस्ती के निवासी है।उनकी इस कामयाबी से जिले के क्रिकेट प्रेमीयो में प्रसन्नता व्याप्त है।