बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के संतपुर (गदहाखोर) निवासी मदन मोहन दास मिश्र ने टोरंटो गैस कटर में काम करने वाले श्रमिको पर जेवर, नगदी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि टोरंटो गैस कटर में काम करने वाले श्रमिको ने उनके घर का गेट लांघ कर घर में घुस गए और जेवर तथा लगभग दो लाख रुपये नगदी चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।