पिपरपाती में जम कर चटकी लाठी एक की हालत गंभीर

कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र मे जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लालगंज पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
     थाना क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम निवासी विनोद कुमार पुत्र मुंद्रिका ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि मेरे और रामआज्ञा के घर से भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे कुछ लोग एक राय व गोलबंद होकर सुनियोजित ढंग से अपने अपने हाथ में डंडा सब्बल व फावड़ा लेकर आए और मेरे भूमि पर नाजायज कब्जा करने लगे। जिस पर मेरी मां सावित्री देवी ने मना किया तो मुलजिमान गालियां देते हुए नाजायज कब्जा करने लगे। इस बात पर जब मेरी मां ने मना किया तो मुलजिमान गालियां देते हुए मारने लगे जिसे बचाने रंजना व शारदा देवी पहुंची तो मुलजिमान उन्हें भी मारे पीटे। बाद में प्रार्थी व उसका भाई प्रमोद दौड़ा तो मुलजिमान उन लोगों को भी मारे पीटे। मारने से मेरे बहन रंजना के सिर पर गंभीर व प्राण घातक चोट लगी है। शरीर के अन्य भाग में भी चोट आई है। मेरी मां भी गंभीर रूप से घायल है। हम लोगों को भी कई जगह चोट आईं है। मौके पर गांव के तमाम लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया।
लालगंज पुलिस ने झगड़े में शामिल 11 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। झगड़े में शामिल राम आजा पुत्र राम दत्त राम नयन व महंथ पुत्रगण रामाज्ञा शुभम पुत्र महंथ कृष्णावती पत्नी महंथ विनीता पुत्री राम नयन व रामनयन की पत्नी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।