बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के पाननकुईंया टोला कोटिया स्थित शिव गायत्री मन्दिर के दान पात्र का ताला तोड़कर रुपया चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पाननकूईया निवासी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर गांव निवासी रविन्द्र कुमार वर्मा के खिलाफ मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर 1270 रुपया चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की। उसके पास से दान पात्र से चोरी गए रूपयों की बरामदगी की गई।