कुदरहा, बस्ती: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा शशि ने फीता काट कर किया। उहोंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार नियोज में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर होना जरूरी है। इसके लिए सभी को मिल कर पहल करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन बीसीपीएम राघवेंद्र त्रिपाठी ने किया और महिलाओं को परिवार नियोजन, टीकाकरण व सुरक्षित संस्थागत प्रसव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साथ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में एएनएम विनोद सिंह, कुसुम चौधरी, सुनीता यादव, मंजू, शीला, विमला, नीलम, अनीता सहित तममा आशा मौजूद रही।