तीन लोगों को दर्ज़ हुआ मुक़दमा

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या निवासी जाकिर ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारने पीटने का तीन लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मो. हुसैन, उसके भाई जुम्मन और मो. हुसैन की पत्नी पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।