बस्ती। श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर स्कूलों में कार्यक्रमों की धूम है। सेंट फ्रांसिस स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने अनेक रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका सुष्मिता सानू ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होने छात्रों को श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों की जानकारी देते हुये कहा कि श्रीकृष्ण प्रेम, मित्रता धर्म की रक्षा करना बखूबी जानते हैं। बाल्यावस्था में उन्होने ग्वाल बाल मित्रों को अनेक संकटों से बचाया और गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठा लिया। युद्ध के मैदान में योगेश्वर कृष्ण ने अर्जुन को मोह से मुक्त कर युद्ध धर्म की विस्तार से व्याख्या किया जो युगों तक मार्ग दर्शक रहेगा।
उन्होने छात्रों से कहा कि श्रीकृष्ण कभी संकटों से घबडाये नहीं और मुस्कुराते रहे। हमें भी उनसे यह सीख कर जीवन में उतारना चाहिये।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल स्कूल सजाकर कृष्णमयी रूप दिया गया। कार्यक्रम में सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ शिक्षिकाओ ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों को जीवन्त कर मन मोह लिया।
इस अवसर पर ज्योति, सारिका, सैल, माही, सुहासिनी, साक्षी, रितिका कृतिका, अन्नू आदि मौजूद रही