

अनुराग लक्ष्य, 27 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
पानी रे पानी तेरा रंग कैसा,
कभी बूंद बूंद को तरसे मन, कभी छलक जाए गगरी,
जी हां, आज की तारीख में कुछ ऐसा ही दिख रहा है। मुंबई की सड़कें बनीं सैलाब, रेलवे ट्रैक भी पानी से लबरेज़ और इसी के साथ मुंबई वासियों को साल भर तक पानी देने की चिंता भी खत्म, क्योंकि अब तक की झमाझम बारिश ने इतना दे दिया है कि मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले सात जलाशय पूरी तरह लबालब भर चुके हैं।
इनमें मारबे बांध सहित तुलसी सौ प्रतिशत, विहार सौ प्रतिशत, भातसा 93.61प्रतिशत, मध्य वैतरडा 97,24 प्रतिशत, तानसा,98,37 प्रतिशत, अप्पर वैतरना 93,42 प्रतिशत, और मोड़क सागर में भी 100 प्रतिशत्व जल संचित हो चुका है। साथ ही पानी इतना ज़्यादा संचित हो चुका है कि ओवर फ्लो की स्थित बनी हुई है।