उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी पर कई जिलों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी पर कई जिलों में भारी बारिश के आसार

 लखनऊ। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 27 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा। कुछ जिलों में हल्की और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

लखनऊ और आसपास के जिलों में रविवार को धूप छांव की स्थिति बनी रही। जन्माष्टमी के दिन सोमवार को भी लखनऊ और आसपास के जिलों में दिन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। कुछ जगह बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

26 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं, 27 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, संत रविदासनगर और आसपास के इलाकों में भारी बरसात हो सकती है।