रूदौली-अयोध्य। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम मुजफ्फरपुर गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही अर्टिका कार की टक्कर से कोचिंग से लौट रहे साईकिल सवार युवक की मोत हो गई। इससे पहले पहले से आर्टिका ने खड़ी स्कार्पियो में कार ने ठोकर मारी। इस दुर्घटना के शिकार छात्र की पहचान ग्राम जगदीशपुर मजरे फेलसंडा निवासी आदर्श मिश्रा पुत्र अमेरिका मिश्रा उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई।
भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि कार की टक्कर में छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। छात्र को एम्बुलेंस सेसीएचसी रुदौली पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र का पंचायत नामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ग्राम मुजफ्फरपुर गांव के पास पहले से ही लखनऊ की ओर जा रही एक स्कार्पियो गाड़ी संख्या यूपी 50 सीडी 0027 खड़ी थी। तभी अयोध्या की ओर से लखनऊ की ओर जा रही अर्टिका कार संख्या यूपी 55 ए एस 5648 ने पीछे से टक्कर मार कोचिंग से वापस अपने घर जगदीशपुर मजरे फेलसंडा जा रहे साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दिया। इससे छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया जहां काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने रुदौली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल संजय मौर्या व भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल छात्र को एनएचएआई की एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।