सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में 23 अगस्त से 31 अगस्त तक व्यवस्था की गई
विभाग प्रचारक डॉक्टर अवधेश जी, प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह ने बताया कि यह क्रम 31 अगस्त तक चलता रहेगा।
बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती जिले के अंतर्गत चलने वाले महाविद्यालयीन कार्य विभाग
स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में 23 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के सैकड़ों अभ्यर्थियों के नि:शुल्क ठहरने, जलपान भोजन आदि की व्यवस्था की गई।
इस बात की जानकारी देते हुए महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख हर्ष जी, विद्यार्थी कार्य प्रमुख सूरज जी और नगर प्रचारक अविनाश जी ने बताया कि इस कैंप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती विभाग के विभाग प्रचारक डॉक्टर अवधेश जी ने अभ्यर्थियों से परिचय व उनसे अनौपचारिक वार्ता की तथा उन्हें परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। सेवा के इस कार्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा के इन आने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष चिंता की।
प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का ऐसा स्वयंसेवी संगठन है जो हमेशा देश,समाज की सेवा के अनेक कार्य करता है। इसी क्रम में यह व्यवस्था चल रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस शिविर में दूरदराज से आने वाले ऐसे अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनके रुकने की व्यवस्था बस्ती में नही है अतः इसी क्रम में पहले दिन 94, दूसरे दिन 98 और तीसरे दिन 84 परीक्षार्थी विद्यालय में रुके थे। यह क्रम 31 अगस्त तक चलता रहेगा।
शिविर में ठहरने वाले अभ्यर्थियों ने भी इस व्यवस्था की बहुत सराहना की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित पूरे विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन अभ्यर्थियों ने तेज धूप और बारिश के इस मौसम में उनके लिए जो सुविधा प्रदान की गई, उस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर जिला कार्यवाह श्रीमान नीरज जी, श्री वीरेंद्र शुक्ल सहित संगठन के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने इस व्यवस्था में अपना सहयोग दिया।