महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। मनरेगा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा पांडे ने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय लखनऊ मे रालोद अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल, युवा महानगर अध्यक्ष अयोध्या अमित पांडे के साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे से मिलकर उनके समक्ष राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा किया। राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने श्रीमती आशा पांडे को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाया और पार्टी शामिल होने पर बधाई दी कहा कि इनके पार्टी मे शामिल होने से राष्ट्रीय लोकदल अयोध्या जनपद मे और मजबूत होगी महिलाओं मे उनकी अच्छी पकड़ है वो तारुन विकास खण्ड के हैदरगंज सराय मनोधर की निवासी है राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर रालोद में शामिल हुई है।