शादी का झाँसा देकर बनाया शारीरिक सम्बन्ध, किया शादी से इंकार,धोखे से खाते में ट्रांसफर करा लिया 5 लाख 21 हजार रुपए

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झाँसा देकर उसके सााथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने, धोखे से पांच लाख रूपए से अधिक रूपए खाते में ट्रांसफर करवा लेने और शादी करने से मना कर देने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में गौर थाना क्षेत्र के साडीइच्छा निवासी श्रवण कुमार यादव पर अपने प्यार के जाल में फसाने, शादी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया है। कहा है कि शादी का झाँसा देकर आरोपी ने न केवल उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए बल्कि आरोपी और उसके परिवार वालों ने मिलकर कई बार में उसके खाते से लगभग 521873 रूपये अपने खाते मे ट्रान्सफर करा लियाा। बाद में शादी करने से मना कर दिया। शादी की बात करने पर आरोपी के परिवार वालों ने मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी, उसकी मां, भाई, भाभी, दो बहनों के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, धमकी, गबन की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।