बस्ती। अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के सााथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया। 20 वर्षीय पीड़िता के अनुसार वह गांव के बाहर गई थी, जहां अकेली पाकर गांव निवासी राज गौड़ ने उसे दबोच लिया, उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।