छतरपुर अगस्त छतरपुर में सिटी कोतवाली पर बुधवार को हुए पथराव मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस पुलिस एक्शन मोड पर है। सिटी कोतवाली में प्रदर्शन करने पहुंची मुस्लिमों की भीड़ में आए उपद्रवी तत्वों के द्वारा की गई पत्थरबाजी के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई शुरु हो गई है। पुलिस ने इस मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर 46 लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। इस मामले में आरोपी बनाए गए मुस्लिम समाज के पूर्व सदर हाजी शहजाद अली सबसे पहले पुलिस के निशाने पर आए। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कंट्रोल रूम में पूरे जिले का पुलिस फोर्स एकत्रित कर बड़े एक्शन की तैयारी की। पुलिस फोर्स को शहजाद अली के मकान को ध्वस्त करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी ओर नगर पालिका की टीमें भी मौजूद रहीं। पुलिस और प्रशसन ने मस्तान शाह कालोनी नया मोहल्ले मं हाजी शहजाद अली के द्वारा बनाई गई लगभग पाँच करोड़ रुपए कीमत की 20 हजार स्क्वायर फिट वाली आलीशान हवेली को अवैध बताकर जमींदोज कर दिया। हाजी शहजाद अली के द्वारा मस्तान शाह कॉलोनी में एक नइ्र हवेली का निर्माण किया था। हालांकि वे अपने चार भाइयों सहित इस हवेली में शिफ्ट होने वाले थे लेकिन फिलहाल यहां कोई नहीं रहता था। हवेली दो मंजिला इमारत के रूप में 20 हजार स्क्वायर फीट में आलीशान तरीके से बनाई गई थी। सुबह लगभग 11 बजे भारी पुलिस फोर्स यहां पर चार एलएनटी और जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचा। इस हवेली में पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करने वाला भी कोई नहीं था। सबसे पहले जेसीबी की मदद से हवेली के भीतर बड़ी मशीनों को ले जाने का रास्ता बनाया गया और फिर आठ घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान इस हवेली को मिट्टी ममें मिला दिया गया। हवेली के भीतर तीन चार पहिया वाहन, एक मोटर साइकिल बुलेट भी मौजूद थी जिसे मशीनों से बाहर निकाला गया जिससे वे भी ध्वस्त हो गई। हवेली में मौजूद एक बेडरूम के भीतर दो राईफलें हुई इन्हें भी जब्त किया गया।