बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के डारीडीहा निवासी उर्मिला पत्नी स्व. राम सुमेर चौधरी ने भुअर निरंजनपुर निवासी चन्द्रभान सिंह पर धोखाधड़ी, गबन, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन बेचने के लिए आरोपी ने उससे कई बार में साढ़े तीन लाख रूपए ले लिया, न तो जमीन बेचा और न ही उसके दिये रूपए ही वापस कर रहे है। मांगने पर गाली और जान से मारने की धमकी दी। धोखाधड़ी कर उसका रूपया आरोपी ने हड़प् लिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।