ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गई समस्या।

पौली
पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत अजाव और मुठहीखुर्द में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल  लगी।
सबसे अधिक मामले पेंशन से संबंधित आये।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाला ग्राम चौपाल में 11 बजे से पौली ब्लाक के अजाव में  ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार ने ग्रामीणों को  सरकारी योजनाओं को बताया और आये हुए फरियादीयो की समस्या हुन कर निस्तारण किया गया।
वहीं 1बजे से मुठहीखुर्द
 में आयोजित चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी पींटू यादव ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में कुल 12 मामले आये। जिसमे अधिकांश मामले पेंशन से संबंधित थे। कुछ ग्रामीणों ने शौचालय की मांग किया।
इस मौके पर मुकेश यादव उमेन्द्र सिंह, मकसुदन , रामभरोस, सहित तमाम  लोग मौजूद रहे।