जनसमस्याओं को उजागर करना पत्रकारिता का प्रमुख उद्देश्य: हरिशंकर पांडेय

*पत्रकारों की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा*

बस्ती –  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को कस्बे के मां गायत्री इंटर कॉलेज के सभागार में कप्तानगंज ब्लाक के पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई साथ ही संगठन को मजबूती देने की दिशा में काम करने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर हरिशंकर पांडेय ने पत्रकारों के समाचार कवरेज में आने वाली समस्याओं को लेकर कहा कि हम सबको एकजुट होकर के काम करने की जरूरत है। हम सब एकजुट रहेंगे तो पत्रकारों के साथ होने वाली समस्याओं का सामना डटकर किया जा सकता है। वहीं बैठक में अपना पक्ष रखते हुए जटाशंकर पांडेय ने कहा पत्रकार समाज का एक जिम्मेदार नागरिक है। हमारा काम है कि जन समस्याओं को जिम्मेदारों तक निष्पक्षता से पहुंचाया जाए, हमें अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करने की जरूरत है।

वही संचालन कर रहे धनीश त्रिपाठी ने कहा पत्रकारों की कलम हमेशा समाज के हर उसे व्यक्ति की आवाज बने जो न्याय के लिए दर-दर भटक रहा हो हमें उनका सहारा बनकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ सच्ची खबरों को प्रकाशित करने की जरूरत है।

इस बैठक में जटाशंकर पांडेय, हरिशंकर पांडेय,अरविंद मिश्रा,धनीश त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी,अनिल तिवारी, बृजेश गुप्ता,अरुण मिश्रा,प्रमोद ओझा,विजय शर्मा,अरुण कुमार,शक्ति शरण उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।