प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का अभद्र पोस्ट करने पर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

————————–

दोहरीघाट, मऊ(थाना क्षेत्र के पतजीवा निवासी अभियुक्त सोनू यादव द्वारा सोशल मीडिया पर एक अभद्र पोस्ट अपलोड किया गया। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री भारत सरकार के फोटो को साड़ी पहनाकर अभद्र तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही इस फोटो को फेसबुक पर भी वायरल किया गया। इसके संबंध में दोहरीघाट के भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता ने इस संबंध में लिखित तहरीर दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता की तहरीर के आधार पर थाना दोहरीघाट में अभियुक्त सोनू यादव के खिलाफ मुकदमा अपराध के तहत दर्ज किया गया। मुकदमे की विवेचना प्रभारी निरीक्षक संजय सरोज द्वारा संपादित की गई। थाना प्रभारी संजय कुमार सरोज ने बताया कि विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त सोनू यादव को  गिरफ्तार किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।