जगत तारन गर्ल्स डिग्री काॅलेज में दस शिक्षक प्रोफेसर बने

प्रयागराज जगत तारन गर्ल्स डिग्री काॅलेज में आज यूजीसी के कैस के अन्तर्गत दस शिक्षकों को एसोशिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नति का पत्र मिला। प्रो0 दीपशिखा बनर्जी, प्रो0 नीलिमा मिश्र,  प्रो0 अर्चना पाॅल, प्रो0 नन्दिनी मुखर्जी, प्रो0 नीलम कान्त, प्रो0 शिखा दीक्षित, प्रो0 मीनाश्री यादव, प्रो0 रतन कुमारी वर्मा, प्रो0 काजल देब, प्रो0 अंशुमाला मिश्रा, सभी शिक्षकों नेे इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिक्षकों ने कहा कि सर्वप्रथम इला.वि.वि. की कुलपति प्रो0 संगीता श्रीवास्तव के प्रति सभी शिक्षक हार्दिक रूप से आभारी हैं जिनके उदारतापूर्ण, कुशल निर्देशन में यह महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हुआ। डीन, सी.डी.सी. प्रो0 पंकज कुमार के सौजन्य से यह कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका। उनके सक्रिय सहयोग के लिए सभी शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया है। महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष प्रो0 असीम मुखर्जी एवं प्रबंध तंत्र के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ईश्वर शरण डिग्री काॅलेज के प्राचार्य एवं महाविद्यालय समेकन समिति के अध्यक्ष प्रो0 आनंद शंकर सिंह ने इस कार्य को आद्योपान्त तत्परतापूर्वक सक्रिय रूप से सम्पन्न कराने में महती भूमिका निभाई। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या के सतत् प्रयास हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 आशिमा घोष, शिक्षकों एवं महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने प्रोफेसर बनने वाले सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।