बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर गांव निवासी महेश यादव ने गांव निवासी 10 लोगों पर रंजिशन मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने, उसकी मां के कान और गले से सोने का झाला, चेन छीन लेने,दुकान में घुसकर 70 हजार रूपए लूट लेने का आरोप लगाया है।
नगर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कोठवाभरतपुर निवासी जटाशंकर यादव, उसके भाई तुलसी, प्रभुनाथ, उसके पुत्र प्रदीप यादव, विनय, मुराली, उसके भाई सिकन्दर, गणेश, उसके भाई शिवसहाय एक राय होकर गाली और जान से मारने की धमकी देने लगे। जब उन्हे ऐसा करने से मना किया तो उसे , उसके परिवार वालों को आरोपियों ने मारा पीटा, उसकी मां का झाला, सोने की चेन छीन लिया, दुकान में घुसकर 70 हजार रुपया लूट लिया। मारपीट के दौरान घायल गुलाबा देवी, ज्ञानमती ,संतोष ,शिवाकान्त ,रामपूजन , दिनेश कुमार को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। नगर पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान डकैती का मामला झूठा पाया गया, जिस कारण मुकदमें से धारा 310(2) बीएनएस की घटोत्तरी किया गया है।