शाहपुर भोजपुर बंधे का गैप भरने को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में की गई बैठक , बनी सहमति

रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता

बुधवार को ग्राम सभा जुड़ीकुइया में एसडीएम डुमरियागंज तथा सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अशोक भारती के नेतृत्व में संयुक्त टीम (सिंचाई विभाग व राजस्व) द्वारा ग्राम सभा में की बैठक की गई। शाहपुर भोजपुर बंधे के गैप को भरने के लिए जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में यह बैठक आयोजित की जिसमें ग्राम जुड़ी कुइया के लगभग 600 मी गैप को भरने के लिए 32 कृषकों ने अपनी सहमति प्रदान की व सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।संयुक्त टीम द्वारा ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया गया तथा ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी महोदय के विशेष प्रयास की भूरि भूरि सराहना की ।
बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुनील त्रिपाठी क्षेत्रीय लेखपाल बृजकिशोर तिवारी, ज्ञान शंकर राम विकास मिश्रा जूनियर इंजीनियर आदि उपस्थित रहे।