मुंबई की सड़कें 31 अगस्त तक होंगी गड्ढा मुक्त, मुख्य मंत्री एक नाथ शिंदे,

अनुराग लक्ष्य, 22 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
वैसे तो मुंबई की सड़कों और लाइटिंग का कोई जवाब नहीं, फिर भी भरी बारिश के वजह से सड़कें कहीं न कहीं खराब और गड्ढे में तब्दील तो ही जाती हैं।
इस बात की बखूबी मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने महसूस किया, तभी तो उन्हें फिक्र हुई कि गडे शोत्सव के पहले और विधान सभा चुनाव के मद्देनजर देखते हुए इन सड़कों का काम पूरा हो जाना चाहिए। इस मामले में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की क्लास ली। और सख्त हिदायत दी कि बिना किसी बहाने के 31 अगस्त तक मुंबई समेत राज्य की सड़कों और पुलों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए। साथ ही हर सोमवार को फोटो सहित रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया।
एक आदेश के अंतर्गत सड़कों एवं पुलों की गढ्ढा मुक्त करने की समीक्षा की जिम्मेदारी संबंधित मुख्य अभियंता को सौंप दी गई है । ताकि वो खुद सड़कों का निरीकछड करें और 31 अगस्त तक सड़कों को सही स्वरूप में लाएं।