चित्रकूट रात में सोते समय किशोरी को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
ये घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के देवल गांव में बीती रात हुई। बताया गया कि महिमान की 13 वर्षीय पुत्री शबीना रात्रि में सो रही थी। सर्प के काटने पर चीखपुकार लगाई। परिवार में हड़कंप मच गया। आनन फानन दादा जव्वार उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के दादा ने बताया कि दो भाई, एक बहन में बड़ी थी। कक्षा छह में पढ़ती थी।