बस्ती अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र में कोदई /जुड़ईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई जिस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है ।
प्रेम कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के कल्लू ,शीला ,धर्मेंद्र, पिंटू, अभिषेक ,जितेंद्र और अनिल ने पुरानी रंजिश को लेकर एक साथ होकर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे बीच बचाव करने आई कलावती रंगीता, रूमादेवी, महेंद्र और कैलाशी को चोटें आई पुलिस मामले की जांच कर रही है।