15 वर्षीय किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी को परेशान करने ,उसका जबरन अश्लील वीडियो बनाकर उसे फेसबुक पर अपलोड करने करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव निवासी आरोपी के खिलाफ आईपीसी, पाक्सो एक्ट, आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि उसके गांव का निवासी विजय उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आये दिन परेशान करता था। उसका आरोपी ने जबरिया कुछ अश्लील वीडियो बना लिया। जब उसकी पुत्री ने आरोपी की बात नहीं मानी तो उसने उसका बनाया गया अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर अपलोड कर दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।