कुदरहा, बस्ती। प्रथममिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर स्वास्थ्य कर्मियों मनमानी से बाज नही आ रहे है। यहां मरीजो को अधिकांश बाहर की ही दवा लिखी जाती थी और तीमारदार मेडिकल स्टोर से दवा लेते थे। लेकिन अब स्वास्थ्य कर्मी पर्ची फंड़ा बदल दिए और मरीजों को छोटी पर्ची न दे कर अपने पालतू आदमी से अपने चहेते दवा की दुकान से मगा कर मरीजो को दे रहे।
शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एलटी विजय कुमार फिर दवा की पर्ची लिखे और अपने गुर्गे से बाजार की दुकान से मगाकर मरीज को दिए। इसकी जानकारी जैसे ही मेडिकल संचालको को हुई तो लोग एलटी के कक्ष में पहुच कर हंगामा शुरु कर दिए और खरी खोटी सुनायी। जिस पर एलटी ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि अब दुबारा ऐसा नही होगा। जिस पर लोगों ने कहा कि कई दिनों से आप की शिकायत मिल रही थी। यदि फिर दवा बाजार से अपने आदमी से मगाए तो खैर नही। हम लोग अपनी दुकान ही बंद कर देगें।
एलटी विजय कुमार ने बताया कि हमारे जानने वाले थे उनके कहने पर पर्चा लिखकर दवा मगा कर दिया था। मेरे द्वारा किसी और को दवा नही लिखा गया है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा फैजवारिस ने बताया कि मेडिल संचालको द्वारा एलटी के मरीज देखने व दवा मगांकर देने की शिकायत फोन पर मिली है। जांच करा कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।