78 वां स्वतंत्रता दिवस उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया

बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती में स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात उर्मिला एजुकेशनल स्कूल के प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ल एवं मुख्य अथिति चन्द्रभूषण मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर झंडा रोहण किया गया

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

विद्यालय के प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ला ने कहा की वंदे मातरम की गूंज आज भी हमारे दिलों में वह जोश भर देती है जिससे हम अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और गंभीरता से निभाने के लिए प्रेरित करते है।

विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल ने कहा की इस दिन को गर्व और उल्लास के साथ मनाते हुए हमें मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को भी याद करना चाहिए।हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनो का भारत बनायेगे।एक ऐसा भारत जो संमृद्धि, शक्तिशाली और विश्व में सबसे आगे हो।

विशिष्ट अतिथि डॉ० राजन शुक्ल ने कहा कि हमारा यह कर्तव्य है की हम अपने समाज और देश के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयास करना चाहिए।और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।

मुख्य अतिथि चन्द्रभूषण मिश्रा ने कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए कितने वीरो ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमे उनकी कुर्बानियों को कभी भूलना नहीं चाहिए।

प्रधानाचार्य नरेंन्द्र सिंह / प्रधानाचार्या श्रीमती शशि प्रभा द्वारा उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य बसन्त गुप्ता, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, श्रवण कुमार चौधरी, संतोष सिंह, राकेश पाण्डेय, सजंय प्रजापति, गंगेश सिंह, गंगेश शुक्ल, वकील चौधरी, राजेश पाण्डेय, संजय प्रजापति, शैल जी, अपूर्वा त्रिपाठी, सतनाम कौर, मधु, स्तुति मिश्रा, कमलोजन मिश्रा, नम्रता पाण्डेय, प्रेरणा, शालिनी यादव आदि सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकांए उपस्थित रहे।