स्वाधीनता दिवस के शुभ अवसर पर बसडीला ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण।

आपको बताते चलें स्वाधीनता दिवस का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसी क्रम में बस्ती जनपद के सलटौआ गोपालपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बसडीला पंचायत भवन परिसर में ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र पाण्डेय ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्यों के प्रति हम सब सजग रहे उन्होंने कहा कि बसडीला ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य हमने लिया है जो सभी के सहयोग से पूरा भी किया जाएगा। ध्वजारोहण के अवसर पर इंद्रदेव पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, राम शंकर शुक्ला ,माजिद, मोहम्मद अली, शकील, जटाशंकर पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, चेतराम चौधरी, रामकृपाल चौधरी, रामदास गौड़ ,राम प्रगट सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे