इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम

इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे व प्रधानाचार्य आरके उस्मानी द्वारा झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रिद्धि पांडेय , अंशिका , आरूषि ,अक्षरा , अंशिका शुक्ला ने सांस्कृतिक प्रस्तुति और आदर्श सिंह , सिमरा, श्रेष्ठा, प्रवेश आदि ने अपने प्रभावशाली भाषण से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन आदर्श सिंह और दीपशिखा मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर रत्नेश मिश्रा , प्रेम कुमार श्रीवास्तव, विनोद उपाध्याय, अलका श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, प्रशांत तिवारी , हर्षित मिश्रा , चंद्र प्रकाश मिश्र , कृपाशंकर भट्ट, नितिन चावला, सुनीता मिश्रा , साजिदा खातून , मनीषा बरनवाल, गरिमा त्रिपाठी , फिजा युनुस, फिजा अकरम, श्वेता गुप्ता, रीना त्रिपाठी , रानी अग्रहरि, ब्रम्हदेव  सहित समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।