बहराइच – 78 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच में पूर्व परंपरा के अनुसार नगर पालिका परिषद बहराइच की चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम करण टेकड़ीवाल जी की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन मुख्यालय का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसका संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया । इस अवसर पर बहराइच जनपद के वरिष्ठ कवियों शायरों कवियों ने शिरकत करते हुए देशभक्ति के गीत एवं रचनाएं श्रोताओं के बीच प्रस्तुत की। मुख्य रूप से जिनके नाम उल्लेखनीय है उनमें जनाब असर बहराइची ,डॉक्टर मुबारक अली ,राघवेंद्र त्रिपाठी ,पी के प्रचण्ड ,रईस सिद्दीक़ी बहराइची, रश्मि प्रभाकर ,शिवांगी राज बहराइच, तिलक राम अजनबी ,फौक़ बहराइची आदिल बहराइची, किशोरी लाल , सुनील कुमार समेत दर्जनों लोगों ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच अध्यक्ष के पति व प्रतिनिधि श्री टेकड़ीवाल द्वारा सभी साहित्यकारों को शल्यापर्ण ,एवं पुष्प व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ ही बड़ी संख्या में सभासदों एवं श्रोताओं ने कवि सम्मेलन मुशायरे का आनंद लिया।*