बस्ती ।हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की रसोई घर का दरवाजा तोड़ कर चोर गैस सिलेण्डर, चूल्हा, भगोना, परात, सरसो का तेल चुरा ले गए।दूसरे दिन स्कूल खुलने पर रसोई घर का दरवाजा टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई।
प्रधानाध्यापक रामचरित्र वर्मा ने पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया। मामले में प्रधानाध्यापक की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।