लखनऊ, 15 अगस्त। ठाकुरगंज पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो खोए हुए बच्चों को सकुशल बरामद किया है। कृष्ण (12) और गोविंद (9) पुत्र राजू निवासी सुंदर नगर फरिदीपुर, आज शाम करीब 4:00 बजे से लापता थे। परिजनों ने पुलिस भूहर चौकी प्रभारी शुभम त्यागी को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद किया।
चौकी प्रभारी शुभम त्यागी, उप निरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, और कांस्टेबल जितेंद्र की टीम ने कड़ी मेहनत से बच्चों को सकुशल बरामद किया। परिजनों को बच्चों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।