बस्ती- महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी की 78वीं वर्षगांठ अत्यंत धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात राष्ट्र गान,ध्वज गीत,एवं प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी द्वारा इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज का स्वतंत्रता दिवस पर भेजा गया संदेश सुनाया गया। प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमर सपूतों के त्याग और बलिदान के प्रतिफल स्वरूप देश को आजादी प्राप्त हुई है,आज हम सब का दायित्व है देश और समाज की उन्नति हेतु सही दिशा में सार्थक प्रयास करें,जिससे राष्ट्र का चतुर्दिक विकास हो सके ।
जिला प्रशासन के आदेश के अनुपालन में प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में जिला महिला अस्पताल बस्ती में भर्ती मरीजों को महाविद्यालय के सौजन्य से डॉ रघुवर पांडेय , सूर्या उपाध्याय और विजय नाथ द्वारा फल वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह, डा रघुवर पांडेय, डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी, डा वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डा सुहासिनी सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, डॉ संतोष यदुवंशी,नेहा परवीन,नेहा श्रीवास्तव, डॉ प्रियंका मिश्र, डॉ कमलेश कुमारी पांडेय,मोनी पांडेय ,पूनम यादव,गिरिजा नंद राव,अरुण मणि त्रिपाठी, सूर्या उपाध्याय सहित सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रहीं