बस्ती अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हर्रैया थाना क्षेत्र के हाईवे पर बीती रात करीब 1 बजे के मनोरमा पुल पर एक महराजगंज जिले से अयोध्या दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पीछे आ रही अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर पलट गई । हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई तथा करीब 12 लोग घायल हो गए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।