नील गाय के हमले में महिला की मौत

जौनपुर  जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाध गांव में घास काटने गयी महिला पर नील गाय के हमले में  महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।  उक्त गांव निवासी 55 वर्षीया मालती देवी पत्नी मानसिंह  शाम को में खेत में घास काटने गई थी कि अचानक नील गाय महिला पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया । इस प्रकार की सूचना आस-पास के लोगों को हुआ तो लोग मौके पर पहंुचकर किसी तरह से महिला को उठाकर बीएचयू वाराणसी ले गए जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत की जानकारी जब परिजनों को हुआ तो परिजनों में कोहराम मच  गया।