करता निज मै प्रणाम तिरंगा
तुझ पर है अभिमान तिरंगा,
देश का गौरव शान तिरंगा
भारत का पहचान तिरंगा ।।
करते सब सम्मान तिरंगा
वीरों का है आन तिरंगा,
शहीदों का सम्मान तिरंगा
हम सबकी है जान तिरंगा ।।
आदि अंत तक अमर तिरंगा
मानवता का सार तिरंगा,
भारत का आधार तिरंगा
करता निज मैं प्रणाम तिरंगा ।।
डॉ आशीष मिश्र उर्वर
कादीपुर, सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
मो. 9043669462