*संतकबीरनगर*। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक मा. रामबाबू शास्त्री जी के असामयिक निधन पर मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद के प्रांगण में शोक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश राम व संचालन जिला मंत्री गिरजानंद यादव ने किया । प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने उनके संघर्षों को याद करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि उनका असमय चले जाना संगठन के लिए भारी क्षति है।
*रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई*
*तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई*
इस दौरान प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान, जिला उपाध्यक्ष विंध्याचल सिंह, शिवजीत कुशवाहा, विजय यादव, मुद्दसीर खान, विवेकानंद यादव, कमालुद्दीन, अब्दुल हक, कलीमुल्लाह प्रथम, विशाल सैनी कालीमुल्लाह द्वितीय, अकील, धर्मेंद्र यादव, विवेकानंद यादव, अतिकुल्लाह खान, नदीम अहमद, ब्रम्हदेव सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।