शुरू हुआ निर्माण कार्य।
पौली
विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवबखरी मे एक वर्ष से चल रहे पानी टंकी निर्माण के लिए जमीनी विवाद का समाधान बुधवार को राजस्व व पुलिस कर्मियो कि मौजूदगी मे गाँव वाले कि रजामदी से किया गया।
मालूम हो कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीणो को स्वच्छ शुद्ध जल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जलनिगम द्वारा ब्लाँक क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतो मे पानी टंकी निर्माण व पाईप लाइन बिछा कर घर-घर पानी सप्लाई करना है। इसी क्रम मे ब्लाक क्षेत्र ग्राम पंचायत शिव बखरी मे जल निगम द्वारा राजस्व विभाग के निर्देश पर जो जमीन चिन्हित कि गई । उस जमीन को लेकर दलित बस्ती के लोगो ने आपत्ती करते हुए कहा कि इस जमीन पर हम लोग अम्बेडकर साहब की जयन्ती मनाते है। विवाद का मामला जब राजस्व विभाग मे पहुँचा। तहसील के आला अधिकारियो के निर्देश मौके पर पुलिस कर्मीयो के साथ हल्का लेखपाल पूरी विवाद जमीन की पैमाइश की गई । मौके पर लगभग 20 विस्वा जमीन पाई गई । दलित बस्ती व गाँव के अन्य लोगो की रजामंदी पर आधे जमीन मे पानी की टंकी निर्माण व आधे जमीन पर अम्बेडकर पार्क के लिए छोड़ने पर पानी टंकी कि निर्माण का समाधान निकाला गया। जमीन विवाद हल होने से गाँव ने राहत की सास ली। इस मौके पर जेई प्रमोद सिंह,हल्का लेखपाल इम्तियाज़ अहमद, पुलिस कर्मियो मे लवकेश,धनंजय, हरिकेश्
सुनिल सिंह, अनिल कुमार, राम मिलन ,सुरेश यादव्, महेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह,मनने कनौजिया सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।