बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के मनिकरपुर निवासी नीलम देवी पत्नी विमल कुमार सिंह ने चार लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कहा है कि हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर सालिम निवासी समुन्द्रा देवी पत्नी हरीराम के नाम उसने हर्रैया उप निबन्धक कार्यालय में आराजी संख्या 354/0.542 हे0 का आधा भाग बैनामा कर दिया। आरोपी ने बैनामा करने से पहले उसे विश्वास दिलाया कि बैनामे का पैसा उसके पति के खाते में भेज दिया गया है, जिस पर उसने भरोसा कर लिया, लेकिन आरोपियों ने खाते में पैसा नहीं भेजा। जब उसने पैसा वापस मांगा तो गाली और जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मामले में आरोपी नरायनपुर सालिम निवासी समुन्द्रा देवी, उसके पति हरीराम, राकेश कुमार, हीरालाल वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जानमाल की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।