धोखाधड़ी से कार हड़प लेने का आरोप

 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के मरवटिया निवासी किरन वर्मा पत्नी स्व. सुरेन्द्र कुमार ने एक व्यक्ति पर कार को धोखाधड़ी से हड़प् लेने का आरोप लगाया है। कहा है कि उसके पति द्वारा खरीदे गए क्रेटा कार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी राजेश कुमार चौधरी ने धोखाधड़ी से हड़प लिया। मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर हर्रैया पुलिस आरोपी के खिलाफ गबन की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।