बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास अयोध्या से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गई। जिससे चाय पीकर सड़क पार कर रहे संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी दिनेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक जौनपुर जिले के चंदावत थाना क्षेत्र के बिहार निवासी हरिकेश सरोज भी घायल हो गया। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुँचे फुटहिया चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश मिश्रा ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क से कार को हटवाया।