गल्ला लदा ट्रैक्टर ट्राली चुराने वाला गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्राली, एक लाख 38 हजार नगदी बरामद

 

बस्ती। रुधौली पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली व एक लाख 38 हजार रूपए नगदी की बरामदगी कर एक अन्तर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पड़री गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली सहित उस पर लदा गल्ला चोरी हो गया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। देर रात करीब दो बजे गिधार पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसकी पहचान सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के पूरनजोत निवासी सोनू पुत्र डेबा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने पड़री गांव से गल्ला लदी ट्रैक्टर ट्राली को चोरी करना स्वीकार किया। बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पर लदा गेहूं उसने मिल में बेंच दिया था। दोबार चोरी करने की फिराक में चोरी किये गए ट्रैक्टर को लेकर गिधार गांव की ओर आया था। बरामद ट्रैक्टर ट्राली और नगदी को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक पर सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना पर चोरी के दो, यूपी गैंगस्टर एक्ट में एक, खेसरहा थाना में बलात्कार, धमकी, पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज है। उसके पास से चोरी गया ट्रैक्टर ट्राली, एक लाख अड़तीस हजार रुपया, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल की बरामदगी की गई है।