खड़ंजा उखाड़ने, रास्ते में नल गड़वाने का विरोध किया तो मारा पीटा

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी संतराम ने गांव निवासी चार लोगों पर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सेमरा गांव निवासी राम भवन, रामभरत, विनोद कुमार, अरविन्द कुमार खडंजा उखाड़कर फेंक रहे थे और रास्ते में नल गड़वा रहे थे। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।