दर्दनाक हादसा ,बाईक पर सवार गर्भवती महिला और तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में खीरा मंडी के पास एक हृदय विदारक घटना घटी जिसका मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर प्रेस नोट जारी किया और पीड़ित को तत्काल मदत के लिए जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया । जानकारी के मुताबिक किरन गिरी उम्र 24 वर्ष अपने ससुराल जनपद के मिठवल बाजार से नाग पंचमी पर्व मनाने अपने तीन वर्षीय बच्ची के साथ मायके तरहर गांव जा रही थी और डुमरियागंज के खीरा मंडी के पास तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया और बाईक सहित दूर तक घसीटते हुए फरार हो गया जिससे पेट में पल रहे बच्चे समेत महिला और उसकी बच्ची की मौके पर मौत हो गई तो वहीं चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। डुमरियागंज उपजिलाधिकारी सहित मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जरूरी कार्यवाई में जुट गई और बाईक चालक को इलाज के लिए भेज दिया।